Saturday, February 06, 2016

magnificent Rice fields

Magnificent Rice fields in Vietnam. it's so damn beautiful, Do you agree?


Thursday, February 04, 2016

Create Desktop Shortcut to Website.....वैबसाइट का डेस्कटॉप पर शॉर्टकट बनाए

Website का Shortcut आपके Desktop पर बनाने का तरीका बहुत आसान है, इससे आपके केवल Desktop पर बने Shortcut पर डबल क्लिक करके बिना ब्राउजर में साइट का नाम डाले ही उसको ओपन कर सकते हैं, यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है :-

सबसे पहले अपने Desktop पर राइट क्लिक करें..New पर जाये  और Shortcut को Press करे।


जिससे यह Shortcut Wizard ओपन हो जायेगा



अब इस  Shortcut Wizard में type the location of the item में अपनी साइट का नाम डालिये


Type the location of the item में अपनी साइट का नाम लिखेंगे 



 आपको नाम नहीं पता है तो अपने internet browser के address bar में लिखे हुए वेबसाइट के नाम को ctrl+c दबाकर कॉपी कर लिजिये और Shortcut Wizard में  ctrl+v दबाकर पेस्‍ट कर दीजिये। इसके बाद Next पर क्लिक कीजिये, जिससे आपके सामने यह विण्‍डो आ जायेगी

 यहॉ आपको अपने Shortcut को नाम देना है, जैसे आप Google Plus का Shortcut बना रहे हैं तो आप यहॉ  Google Plus लिख सकते हैं, जिससे आप उस Shortcut को पहचान सकें कि यह Shortcut किस साइट का है। इसके बाद Finish पर क्लिक कर दीजिये। 





तो कुछ इस तरह से आपके Desktop पर Shortcut दिखाई देने लगेगा। अब बस इस  Shortcut  पर माउस के बल क्लिक कीजिये और आपके सामने आपकी गूगल की साइट अपने आप खुल जायेगी।




आप इसके एक और चीज एड कर सकते हैं, अगर आप चाहें तो Shortcut का भी Shortcut बना सकते है यानी कीबोर्ड Shortcut, इसके लिये आपको Shortcut पर माउस से राइट क्लिक करना होगा और प्रौर्पटीज को सलेक्‍ट करना होगा



 जिससे Shortcut की प्रार्पटी विण्‍डो खुल जायेगी








अब यहॉ आपको Web Documents टैब पर क्लिक करना होगा, यहॉ आपको Shortcut key आप्‍शन मिलेगा,  इससे बाक्‍स में माउस के क्लिक करें, और कीबोर्ड से कोई भी बटन दबाये मान लिजिये मुझे गूगल प्लस के लिये ही  कीबोर्ड शार्टकट बनाना था, Shortcut key   Ctrl+Alt+G यानी कीबोर्ड से Ctrl,    Alt  के साथ में G दबाने से भी यह साइट अपने आप खुल जायेगी। 


 Change Icon आप्‍शन में जाकर आप इसका आइकन भी बदल सकते हैं। 





Wednesday, February 03, 2016

आज गूगल के बारे मे कुछ रोचक जानकारी

दुनिया के बहुत से लोगों के लिये इंटरनेट की शुरूआत गूगल से होती है अौर हो भी क्यों न हो गूगल कई सारी महत्वपूर्ण सेवायें लोगों को फ्री में उपलब्ध कराता है, क्या आप नहीं जानना चाहेगें गूगल के बारे वो महत्वपूर्ण तथ्य जो गूगल को दुनियॉ का सबसे बडा सर्च इंजन बनाते हैं - 

10 Important Fact About Google

  1. गूगल की स्‍थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। 
  2. गूगल पर दुनियॉ भर में लगभग 20 Trillion सर्च किये जाते हैं यानि एक सेकंड में गूगल पर  50 हजार सर्च होते हैं। 
  3. गूगल अपने यूजर्स से अपनी सर्विस का काेई पैसा चार्ज नहीं करता है तो फिर ये कमाता कहॉ से है, ये कमाई करता है विज्ञापनों से, जी हॉ गूगल की कमाई का 90 प्रतिशत हिस्सा उसके विज्ञापनों से अाता है।
  4. गूगल की प्रतिदिन की कमाई लगभग 5 अरब रूपये से भी ज्यादा है। जब तक आप अपनी पलक झपकायेगें तब तक गूगल लगभग 700 डालर कमा चुका होगा यानि 50 हजार रूपये। 
  5. सर्च करने पर आपको जो गूगल के नाम में जो शून्य दिखाई देते हैं उसके पीछे भी एक कारण है, असल में 1 पीछे 100 शून्य लगाने पर जो संख्या बनती है उसे तो उसे "Googol" कहते हैं, चाहे तो गूगल सर्च पर "Googol" सर्च करके भी देख सकते हैं। इस शब्द  से बना है "Google"। 
  6. अापको जानकार आश्चर्य होगा इस संख्या को मिल्टन सिरोटा ने केवल 9 वर्ष की अायु में बनाया था, तो गूगल के लिये मिल्टन सिरोटा को थैंक्यू तो बनता है। 
  7. लेकिन गूगल का नाम "Googol" क्यों नहीं रखा गया, "Google" क्यों रखा गया ? गूगल का यह नाम एक स्पेलिंग मिस्‍टेक है। टाइप करते समय "Googol" का "Google" टाइप हो गया और जन्म हुआ गूगल का। 
  8. गूगल पर किसी खास दिन दिखाई देने वाले चिञ को डूडल कहते हैं, अभी तक गूगल द्वारा 1000 हजार से ज्यादा डूडल बना चुका है। इनकी यह विशेषता होती है कि बनाये गये डूडल में गूगल का नाम छिपा रहता है.
  9. गूगल की सबसे लोकप्रिय सेवा जीमेल की शुरूआत 1 अप्रेल 2004 को हुई थी, इस दिन दुनिया में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है।
  10. गूगल ने 2006 में यूट्यूब को खरीदा था, आज यूट्यूब पर 1 मिनट में 60 घंटे की अवधि के वीडियो अपलोड किये जाते हैं, आपको जानकार आश्चर्य होगा कि एक महीने में दुनियॉ भर में यूट्यूब को 6 अरब घंटे देखा जाता है। 

Search Engine